Rewa News: रीवा एयरपोर्ट का विस्तार, Airbus A320 की लैंडिंग के लिए रनवे 2300 मीटर तक बढ़ेगा
Rewa News: रीवा एयरपोर्ट को जल्द ही एक बड़े हवाई हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। एयरपोर्ट पर भविष्य में Airbus A320 जैसे 150 से 180 सीट क्षमता वाले बड़े विमानों की लैंडिंग कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रनवे की लंबाई 1800 मीटर से बढ़ाकर 2300 मीटर करने की योजना बनाई गई है।

140 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
एयरपोर्ट विस्तार के लिए लगभग 140 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जमीन का सीमांकन पूरा कर रिपोर्ट भोपाल भेज दी गई है। इस परियोजना से करीब 830 किसान प्रभावित होंगे, जिन्हें सरकार द्वारा 340 करोड़ रुपए मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।
अब बड़े विमान भी उतर सकेंगे
फिलहाल रीवा एयरपोर्ट पर केवल ATR-72 जैसे छोटे विमानों की ही लैंडिंग होती है। लेकिन रनवे विस्तार के बाद बड़े विमान जैसे Airbus A320 भी आसानी से उतर सकेंगे, जिससे एयर कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
बड़े शहरों से जुड़ेगा रीवा
एयरपोर्ट विस्तार के बाद रीवा से मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की संभावना है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा।
हवाई यात्रा में बढ़ती रुचि
पिछले पांच महीनों में ही करीब 20,000 यात्रियों ने रीवा एयरपोर्ट से हवाई सफर किया है, जो इस क्षेत्र में एयर ट्रैवल की बढ़ती मांग को दर्शाता है। यही वजह है कि सरकार ने एयरपोर्ट विस्तार के इस बड़े फैसले को मंजूरी दी है, रीवा एयरपोर्ट का यह विस्तार आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा बदल सकता है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के जवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बच्ची का बाल विवाह रुकवाया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
