Rewa News: रीवा के जवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बच्ची का बाल विवाह रुकवाया
Rewa News: रीवा जिले के जवा विकासखंड में प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग बच्ची का बाल विवाह समय रहते रुकवा दिया। जानकारी के मुताबिक, शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात आने ही वाली थी, तभी पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।

सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन
प्रभारी कलेक्टर सपना त्रिपाठी को जैसे ही बाल विवाह की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम बिना देरी किए विवाह स्थल पर पहुंची, जहां मंडप सज चुका था और कार्यक्रम शुरू होने वाला था।

समझाइश से माने परिजन
मौके पर स्वयंसेवी संस्थाएं अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी और समग्र जन चेतना विकास परिषद भी सक्रिय रहीं। अधिकारियों और संस्था के प्रतिनिधियों ने परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। समझाइश के बाद परिजन शादी रोकने के लिए तैयार हो गए।
लिखित आश्वासन और चेतावनी
प्रशासन ने मौके पर पंचनामा तैयार कर परिजनों से लिखित में यह आश्वासन लिया कि बच्ची के बालिग होने तक विवाह नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि प्रशासन बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में लावारिस वाहनों की नीलामी पर उठे सवाल, कम कीमत में बिक्री से विवाद गहराया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
