Rewa News: रीवा में छतों पर चल रहे थे रेस्टोरेंट के किचन, नगर निगम ने 3 होटल सील कर जब्त किए 6 गैस सिलेंडर

Rewa News: रीवा में छतों पर चल रहे थे रेस्टोरेंट के किचन, नगर निगम ने 3 होटल सील कर जब्त किए 6 गैस सिलेंडर

Rewa News: रीवा में छतों पर चल रहे थे रेस्टोरेंट के किचन, नगर निगम ने 3 होटल सील कर जब्त किए 6 गैस सिलेंडर

Rewa News: रीवा शहर में छतों पर अवैध रूप से किचन संचालित कर खाना बनाने वाले तीन रेस्टोरेंटों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है. गुरुवार को निगम की टीम ने धुआं रेस्टोरेंट, ब्रह्मा होटल और ड्रिंक्स एंड डाइन के रूफटॉप किचन सील कर दिए. कार्रवाई के दौरान मौके से 6 गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए. मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं अधिनियम, 2026 लागू होने के बाद नगर निगम की यह पहली सीलिंग कार्रवाई है.

छत पर गैस सिलेंडर और भट्टियों से बन रहा था खाना

नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार और फायर ऑफिसर दीपक सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान छतों पर गैस सिलेंडर और भट्टियों की मदद से खाना बनाते हुए पाया गया. निगम के अनुसार, मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम, 2012 के तहत भवन की छत पर किचन संचालित करना नियमों के विरुद्ध है.

आग लगने पर हो सकता था बड़ा खतरा

अधिकारियों के मुताबिक, छत पर किचन संचालित होने से आगजनी की स्थिति में गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. ऐसी परिस्थिति में छत पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और राहत-बचाव कार्य करना मुश्किल हो सकता है. इसी खतरे को देखते हुए तीनों रेस्टोरेंट के रूफटॉप किचन पर कार्रवाई की गई, नगर निगम का कहना है कि संबंधित रेस्टोरेंट संचालकों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे. उन्हें छत से किचन हटाने और अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया. इसके बाद नए अग्निशमन कानून के प्रावधानों के तहत मौके पर ही तीनों किचन सील कर दिए गए और 6 गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, कोचिंग संस्थान, अस्पताल और व्यावसायिक भवनों के संचालकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और जरूरी अनुमतियां लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शहर में लगातार निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग सहित दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.

पुलिस बल और निगम का अमला रहा मौजूद

कार्रवाई के दौरान उपयंत्री श्याम सुंदर मिश्रा, शुभम तिवारी, अमन सिंह तिवारी, आशुतोष पांडे, अतिक्रमण प्रभारी सुखेंद्र चतुर्वेदी और लीडिंग फायरमैन राशिद खान मौजूद रहे. इसके अलावा पुलिस बल और नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता भी कार्रवाई में शामिल रहा.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में सभी सरकारी पोर्टल होंगे एक प्लेटफॉर्म से लिंक, एक ID से मिलेगी सेवाओं की सुविधा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में छतों पर चल रहे थे रेस्टोरेंट के किचन, नगर निगम ने 3 होटल सील कर जब्त किए 6 गैस सिलेंडर”

Leave a Comment

और पढ़ें