Rewa News: रीवा में हिट एंड रन हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, पुलिस ने बचाई जान
Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हिट एंड रन सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरबी टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
राइस मिल के सामने हुआ हादसा
यह दुर्घटना ग्राम जराहा स्थित राइस मिल के सामने हुई। रीवा से अपने गांव लौट रहे बाइक सवारों को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एफआरबी टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक मदद शुरू की।
पुलिस की तत्परता से मिला समय पर इलाज
एफआरबी टीम ने बिना देर किए दोनों घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनगवां पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।
फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, स्थानीय लोगों ने एफआरबी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो घायलों की स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों में जलभराव, अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |







