Rewa News: रीवा में बारिश बनी काल, भैंस तलाशने निकले बुजुर्ग किसान की गहरे पानी में गिरने से मौत

Rewa News: रीवा में बारिश बनी काल, भैंस तलाशने निकले बुजुर्ग किसान की गहरे पानी में गिरने से मौत

Rewa News: रीवा में बारिश बनी काल, भैंस तलाशने निकले बुजुर्ग किसान की गहरे पानी में गिरने से मौत

Rewa News: रीवा जिले की मनगवां तहसील के ग्राम पंचायत बांस में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. 78 वर्षीय किसान बुद्धसेन मिश्रा घर से अपनी भैंस को तलाशने निकले थे. भैंस सुबह चरने के लिए गई थी और काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी, जिसके बाद किसान उसे खोजने के लिए घर से बाहर निकले.

बावली के पास फिसला पैर

बताया गया कि किसान बावली के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान बारिश के कारण उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे. कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी. इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को पानी से निकाला

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही लालगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला. आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

प्राकृतिक आपदा के तहत सहायता की प्रक्रिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया. वहीं गढ़ वृत के नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हल्का पटवारी को मौके पर भेजा. पटवारी ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि की प्रक्रिया शुरू की.

भारी बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें

रीवा जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई स्थानों पर बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं मकान गिरने और पानी में डूबने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं. प्रशासन ने राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और जरूरत के अनुसार राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: खंडवा के IAS दंपती का ट्रांसफर, डॉ. नागार्जुन गौड़ा सतना निगम कमिश्नर, सृष्टि देशमुख बनीं रीवा CEO

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें