Rewa News: रीवा में मनरेगा घोटाला: बिना काम आंगनवाड़ी सहायिका के खाते में पहुंचे पैसे, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद खुलासा

Rewa News: रीवा में मनरेगा घोटाला: बिना काम आंगनवाड़ी सहायिका के खाते में पहुंचे पैसे, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद खुलासा

Rewa News: रीवा में मनरेगा घोटाला: बिना काम आंगनवाड़ी सहायिका के खाते में पहुंचे पैसे, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद खुलासा

Rewa News: रीवा जिले से मनरेगा योजना में गड़बड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत केथा में एक किसान द्वारा अपने परिवार के साथ किए गए तालाब निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा कर मजदूरी की राशि किसी और के खाते में डाल दी गई।

परिवार ने किया काम

जांच में सामने आया कि किसान मुरलीधर पटेल ने अपने खेत में तालाब निर्माण का काम खुद और अपने परिवार के साथ मिलकर पूरा किया। इसके बावजूद पंचायत सचिव ने बाहरी मजदूर दिखाते हुए आंगनवाड़ी सहायिका रामवती साकेत के नाम पर फर्जी मास्टर रोल तैयार कर दिया।

बिना काम के खाते में पहुंचे 4,694 रुपए

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रामवती साकेत के खाते में 18 दिन की मजदूरी के रूप में 4,694 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। पूछताछ में रामवती ने खुद स्वीकार किया कि उसने इस कार्य में कोई योगदान नहीं दिया।

सीएम हेल्पलाइन शिकायत से खुला मामला

शिवानंद द्विवेदी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू हुई। जांच टीम ने पाया कि पूरे मामले में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और भुगतान नियमों के खिलाफ किया गया।

सचिव पर कार्रवाई तय

जांच रिपोर्ट में पंचायत सचिव महेश पटेल की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बिना सत्यापन मजदूरी भुगतान करने पर अब संबंधित राशि की रिकवरी की जाएगी। जनपद पंचायत गंगेव के सीईओ ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है, जल्द ही कार्रवाई तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा की सादगी चर्चा में, महिलाओं से कहा – मैं आपका नौकर हूं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें