Rewa News: रीवा में शराब ठेकेदार के गुर्गों पर गंभीर आरोप, आदिवासी युवक को अवैध शराब बिक्री के लिए धमकाया गया
Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बदबार गांव से दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवक पर शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा अवैध शराब बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगा है, जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शराब ठेकेदार से जुड़े कुछ लोग एक बोलेरो वाहन से गांव पहुंचे और सीधे युवक के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने युवक को अपने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

वीडियो बनाते ही भागे आरोपी
इस दौरान युवक ने साहस दिखाते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से आरोप लगाते हुए नजर आता है कि उस पर शराब बिक्री के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जैसे ही आरोपियों को पता चला कि उनका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है, वे अपना चेहरा छिपाने लगे और तुरंत मौके से बोलेरो वाहन में बैठकर फरार हो गए।
ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के सामने आने के बाद बदबार गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार से जुड़े लोग अक्सर गांवों में आकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और अवैध कार्यों में शामिल होने के लिए दबाव बनाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक मामला नहीं है, बल्कि क्षेत्र में चल रही दबंगई और अवैध गतिविधियों की गंभीर तस्वीर को उजागर करती है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके, फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, शराब ठेकेदार पक्ष की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और उन्होंने चुप्पी साध रखी है।
यह भी पढ़ें : Satna News: कुपोषण और झोलाछाप इलाज ने ली 4 माह की बच्ची की जान, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
