Rewa News: रीवा के मनगवां में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, शिकायतों के बाद पाइपलाइन जांच में जुटी नगर परिषद

Rewa News: रीवा के मनगवां में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, शिकायतों के बाद पाइपलाइन जांच में जुटी नगर परिषद

Rewa News: रीवा के मनगवां में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, शिकायतों के बाद पाइपलाइन जांच में जुटी नगर परिषद

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में पिछले 3–4 दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों के घरों में नलों से पीला, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसमें कीचड़ जैसे कण भी देखे जा रहे हैं, इस दूषित पानी के कारण बच्चों में पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने के कारण लोग मजबूरी में निजी स्रोतों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।

नलों से पीला, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसमें कीचड़ जैसे कण भी मौजूद हैं। - Dainik Bhaskar

लगातार शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल प्रदाय विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
रामकिशोर पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर में आने वाला पानी इस्तेमाल योग्य नहीं है और बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है।
पूजा तिवारी ने कहा कि पानी से तेज बदबू आती है, जिससे खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इरफान खान ने बताया कि यह समस्या हर साल गर्मियों में होती है, लेकिन इस बार स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है।

नगर परिषद ने शुरू की जांच

मामला सामने आने के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की जांच शुरू कर दी गई है, नगर परिषद के अधिकारी के अनुसार, संभवतः पाइपलाइन में लीकेज या गंदगी के प्रवेश की समस्या हो सकती है, जिसे जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि गर्मी के कारण जलस्तर गिरने और पुरानी पाइपलाइन की वजह से ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, हालांकि सुधार कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में शराब ठेकेदार के गुर्गों पर गंभीर आरोप, आदिवासी युवक को अवैध शराब बिक्री के लिए धमकाया गया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें