Rewa News: पहाड़ा याद नहीं होने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, ट्यूशन शिक्षिका और पति पर केस दर्ज

Rewa News: पहाड़ा याद नहीं होने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, ट्यूशन शिक्षिका और पति पर केस दर्ज

Rewa News: पहाड़ा याद नहीं होने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, ट्यूशन शिक्षिका और पति पर केस दर्ज

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां ट्यूशन पढ़ने गई एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ कथित मारपीट किए जाने का आरोप लगा है. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Rewa News

पहाड़ा नहीं सुना सकी तो हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली छठवीं कक्षा की छात्रा नियमित रूप से एक ट्यूशन सेंटर में पढ़ने जाती थी. परिजनों का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान छात्रा पहाड़ा नहीं सुना सकी. इस बात से नाराज होकर ट्यूशन शिक्षिका साक्षी चौबे ने अपने पति गोलू चौबे को बुलाया. आरोप है कि दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ मारपीट की.

शरीर पर चोट के निशान होने का दावा

परिजनों का कहना है कि छात्रा के साथ डंडे, लात और घूंसों से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर कई चोटों के निशान आ गए. घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

मेडिकल जांच के बाद पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का एनएसयूआई ने किया घेराव, विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं पर सौंपा ज्ञापन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें