Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराती युवती का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराती युवती का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराती युवती का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Rewa News: रीवा शहर में लगातार सामने आ रही फायरिंग और हिंसक घटनाओं के बीच अब एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में चश्मा लगाए युवती हाथ में पिस्टल लहराती दिख रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रील

जानकारी के अनुसार, ‘manu_rewa’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से दो रील पोस्ट की गई हैं, जिनमें एक युवती कथित तौर पर पिस्टल के साथ नजर आ रही है। वीडियो में हथियार का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं, शहर में सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं युवाओं में गलत संदेश पहुंचा रही हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

एसपी ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला पुलिस के संज्ञान में आया है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है, एसपी के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वैध है या अवैध।

आईटी और क्राइम ब्रांच की जांच

फिलहाल पुलिस की आईटी सेल और क्राइम ब्रांच की टीम वीडियो की सत्यता, युवती की पहचान और हथियार से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की भी पड़ताल कर रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

रीवा में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक का अवैध पिस्तौल के साथ वीडियो सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और हथियार जब्त किया था, लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अवैध हथियारों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में देर रात युवक ने 60 घरों की बिजली काटी, CCTV में कैद हुई करतूत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें