Rewa News: रीवा में तेज बारिश से जलभराव, कई इलाकों में 2 से 3 फीट पानी, रातभर परेशान रहे लोग

Rewa News: रीवा में तेज बारिश से जलभराव, कई इलाकों में 2 से 3 फीट पानी, रातभर परेशान रहे लोग

Rewa News: रीवा में तेज बारिश से जलभराव, कई इलाकों में 2 से 3 फीट पानी, रातभर परेशान रहे लोग

Rewa News: रीवा में बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश ने गुरुवार तक शहर के कई इलाकों की तस्वीर बदल दी. तेज बारिश के बाद निराला नगर हॉस्टल, नीम चौराहा, बोदाबाग, समान बांध मोहल्ला, लाखोरीबाग, उपरहटी, तरहटी, संजय नगर और अरुण नगर अनंतपुर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया. कई सड़कों पर इतना पानी जमा हुआ कि वे तालाब जैसी नजर आने लगीं. निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों तक पहुंच गया, जिसके कारण लोगों को रातभर पानी निकालने में जुटना पड़ा.

कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचा।

कई इलाकों में सड़कें डूबीं

उपरहटी और तरहटी में सड़क पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. संजय नगर और वार्ड नंबर 15 में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वार्ड नंबर 9 में इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे विभीषण नगर और पांडे किराना स्टोर के पास सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहा. स्थानीय लोगों के मुताबिक कई जगहों पर पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा रहा और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई.

हरिजन-आदिवासी बस्ती के घरों और दुकानों में घुसा पानी।

नाली नहीं होने से घरों में पहुंचा पानी

अरुण नगर अनंतपुर के शिल्पी उपवन कॉलोनी के दक्षिणी हिस्से में हालात ज्यादा खराब रहे. यहां नाली नहीं होने के कारण सड़क पर करीब 2 से 3 फीट पानी भर गया और कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया. लोगों ने घरों में रखा सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और रातभर पानी निकालते रहे. रहवासियों का कहना है कि नाली निर्माण के लिए नगर निगम में कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ. बोदाबाग, लाखोरीबाग और अन्य इलाकों के लोगों ने भी हर साल होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की.

बैकुंठपुर में भी कई जगह जलभराव

लगातार बारिश का असर बैकुंठपुर में भी देखने को मिला. बारो चौराहा, शक्ति चौराहा, केपी तिराहा, झंडा चौक और हनुमान तिराहा समेत कई जगहों पर पानी भर गया. हरिजन बस्ती और आदिवासी बस्ती में भी जलभराव की स्थिति बनी रही. कई दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोग सामान बचाने में जुटे रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की बात होती है, लेकिन तेज बारिश के दौरान फिर वही समस्या सामने आ जाती है.

नालियां फेल होने से कई मोहल्लों में जलभराव

नगर निगम की टीमें मौके पर सक्रिय

जलभराव को लेकर नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने बताया कि प्रभावित इलाकों में पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है. निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गई हैं और निचले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. प्रशासन की ओर से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं, स्थानीय लोगों की मांग है कि सिर्फ बारिश के दौरान पानी निकालने के बजाय नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल बारिश में घरों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति न बने.

यह भी पढ़ें : Rewa News: APSU की समस्याओं पर ABVP का धरना, परीक्षा परिणाम से लेकर Wi-Fi और कैंटीन तक उठे मुद्दे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें