Rewa News: रीवा के बीहर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Rewa News: रीवा के बीहर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Rewa News: रीवा के बीहर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Rewa News: रीवा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बीहर नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Rewa News: Three youths of the same family who went

नहाते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान मनीष साहू, निवासी करहिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त बेटू यादव के साथ नदी में नहाने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नदी से बाहर निकालकर 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दोपहर 3 बजे हुआ हादसा

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मृतक के चाचा ने बताया कि मनीष घर से नहाने जाने की बात कहकर निकला था। उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि यह आखिरी बार होगा। परिजनों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।

प्रशासन से की मांग

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके, यह हादसा एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर करता है, जहां थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में युवक ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, पत्नी-बच्चों से दूरी और पारिवारिक विवाद बना वजह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें