Rewa News: यूट्यूबर मनीष पटेल का आपराधिक इतिहास आया सामने, पुलिस ने गिनाए पुराने केस
Rewa News: रीवा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी यूट्यूबर मनीष पटेल द्वारा सिविल लाइन थाने में सरेंडर किए जाने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसकी गिरफ्तारी का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस
बुधवार को सिविल लाइन थाने में सरेंडर करने के बाद मनीष पटेल का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स उसकी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अभियान चला रहे हैं, जबकि अन्य लोग कानून के तहत हुई कार्रवाई को उचित ठहरा रहे हैं।

पुलिस ने सार्वजनिक किया आपराधिक रिकॉर्ड
विवाद बढ़ने के बीच पुलिस ने आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मनीष पटेल के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वर्तमान मामले की जांच के साथ-साथ पुराने मामलों की भी समीक्षा की जा रही है।
कई थानों में दर्ज हैं मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सिविल लाइन थाने में एक और समान थाने में एक मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा हाल ही में आईटी एक्ट के तहत सिविल लाइन थाने में एक नया मामला भी दर्ज किया गया है।
चोरी, लूट और मारपीट के आरोप
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह के अनुसार वर्ष 2016 में आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इसी वर्ष विश्वविद्यालय थाने में चोरी, लूट और मारपीट के अलग-अलग प्रकरण भी दर्ज हुए थे। वहीं समान थाने में भी चोरी का मामला दर्ज होने की पुष्टि पुलिस ने की है।
मोबाइल लूट मामले में स्थायी वारंटी
पुलिस के अनुसार मनीष पटेल मोबाइल लूट के एक पुराने मामले में स्थायी वारंटी भी है। इस तथ्य के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवादित पोस्ट के निर्माण, संपादन और प्रसार में किसी अन्य व्यक्ति या किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका रही है या नहीं, इसकी भी गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
जांच जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले से जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई और संभावित खुलासों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में बड़ी चोरी: टीकर गांव में किसानों के 12 चंदन के पेड़ काटकर ले गए चोर, जांच शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



