CG News : पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CG News : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।
500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की तैयारी
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना साझा की। इस निवेश से प्रदेश में आधुनिक पर्यटन अधोसंरचना विकसित होगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।
प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति बनेगी पहचान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपातों, जंगलों, पहाड़ों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है। राज्य सरकार का उद्देश्य इन विशेषताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
निवेशकों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन
राज्य सरकार ने निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने या 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाले निवेशकों को ‘बी-स्पोक पॉलिसी’ के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन और विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
यह भी पढ़े : CG News : पीएम आवास योजना को मिली नई रफ्तार, छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



