Satna News: सतना में 250 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय, मासूम की मौत के बाद प्रशासन सख्त
Satna News: सतना जिले के आदिवासी बहुल मझगवां ब्लॉक में चार माह की मासूम सुप्रांशी की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मौके का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
250 झोलाछाप डॉक्टर
निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि मझगवां विकासखंड में करीब 250 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जिनके पास कोई वैध डिग्री नहीं है। सिर्फ मझगवां कस्बे में ही 14 ऐसे डॉक्टर क्लीनिक संचालित करते पाए गए।
22 अप्रैल को हुई थी मासूम की मौत
गौरतलब है कि सुप्रांशी नाम की बच्ची की मौत 22 अप्रैल को पथरा सुरांगी गांव में हुई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गंभीरता से जांच शुरू की।
कुपोषण की स्थिति भी चिंताजनक
कलेक्टर ने हिरौदी गांव में अति कम वजन वाले बच्चों की स्थिति का भी जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग को उचित इलाज और निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में निरीक्षण के दौरान 15 कुपोषित बच्चे भर्ती पाए गए।
सुविधाओं में सुधार के निर्देश
कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी से बच्चों और उनकी माताओं को दी जाने वाली डाइट की जानकारी भी ली।
झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा अभियान
जमीनी हालात देखने के बाद कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: जय स्तंभ में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, VIDEO वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
