Satna News: कॉलेज छात्रा से मारपीट का सनसनीखेज मामला, सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा और वीडियो किया वायरल

Satna News: कॉलेज छात्रा से मारपीट का सनसनीखेज मामला, सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा और वीडियो किया वायरल

Satna News: कॉलेज छात्रा से मारपीट का सनसनीखेज मामला, सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा और वीडियो किया वायरल

Satna News: सतना में कॉलेज की एक छात्रा के साथ मारपीट और उसका वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों ने पीड़िता को बहाने से सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की. इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामले में कोलगवां थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

स्कूटी से नगर वन के पास ले गई सहेली

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को उसका एक साथी छात्र WhatsApp के जरिए परेशान कर रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था. आरोप है कि इनकार करने के बाद 6 अगस्त को पीड़िता की एक सहेली उसे स्कूटी पर बैठाकर नगर वन के पास सुनसान इलाके में ले गई. वहां पहले से मुंह ढके तीन अन्य लड़कियां मौजूद थीं, जिन्होंने छात्रा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

वीडियो कॉल पर छात्र से मंगवाई माफी

मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने कथित तौर पर पीड़िता पर रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाया. आरोप है कि इसी दौरान उससे वीडियो कॉल पर उस छात्र से माफी भी मंगवाई गई, जो उसे लगातार परेशान कर रहा था. पीड़िता के कथित तौर पर संबंध के लिए हामी भरने के बाद उसे सेमरिया चौराहे पर छोड़ दिया गया. घटना के बाद डर की वजह से छात्रा ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी.

38 दिन तक सामने नहीं आया मामला

बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जबकि उसके पिता इलाज के सिलसिले में बाहर थे. ऐसे हालात में छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को भी नहीं बताया. करीब 38 दिन बाद मारपीट का वीडियो एक रिश्तेदार तक पहुंचा, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद 11 सितंबर को पीड़िता की ओर से कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने दर्ज किया केस

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी के मुताबिक, मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद 12 सितंबर को अपराध दर्ज किया गया. पुलिस ने वायरल वीडियो का भी परीक्षण कराया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस अब आरोपी छात्राओं और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: विंध्य के विकास पर बजट का इंतजार, 10 जिलों के लिए सरकार से मांगे 50 करोड़ रुपए

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें