Sidhi News: सीधी में अवैध शराब पर कार्रवाई सुस्त, 6 साल के आंकड़ों ने उठाए सवाल

Sidhi News: सीधी में अवैध शराब पर कार्रवाई सुस्त, 6 साल के आंकड़ों ने उठाए सवाल

Sidhi News: सीधी में अवैध शराब पर कार्रवाई सुस्त, 6 साल के आंकड़ों ने उठाए सवाल

Sidhi News: सीधी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वर्ष 2020 से 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में केवल 507 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जब्ती का आंकड़ा बेहद कम

आबकारी विभाग के अनुसार, इन मामलों में कुल 7.64 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई, जिसे हाल ही में नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की कार्रवाई केवल छोटे विक्रेताओं तक सीमित रही है, जबकि बड़े शराब माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

शिवसेना ने उठाए सवाल

शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस कार्रवाई को ‘केवल खानापूर्ति’ बताया और कहा कि संगठित शराब गिरोह आज भी सक्रिय हैं, लेकिन उन पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, आबकारी अधिकारी एस.के. सिंह ने कहा कि विभाग समय-समय पर छापामार अभियान चलाता है और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई एक निरंतर प्रक्रिया है, जो आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IAS अक्षत जैन बने नए आयुक्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें