Singrauli News: सिंगरौली में बैंक डकैती: फायरिंग कर 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटे, CCTV में कैद हुई भागने की वारदात

Singrauli News: सिंगरौली में बैंक डकैती: फायरिंग कर 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटे, CCTV में कैद हुई भागने की वारदात

Singrauli News: सिंगरौली में बैंक डकैती: फायरिंग कर 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटे, CCTV में कैद हुई भागने की वारदात

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए बैंक को पूरी तरह कब्जे में ले लिया और करीब 9–10 किलो सोना तथा लगभग 20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दिनदहाड़े बैंक में घुसे 5 नकाबपोश, मैनेजर को पीटा और 35 लाख ले उड़े,  सिंगरौली में फिल्मी स्टाइल में डकैती

कैसे हुई वारदात

सूत्रों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे की है जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था। तभी दो हथियारबंद बदमाश अचानक अंदर घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कुछ ही मिनटों में उनके तीन साथी भी बैंक में प्रवेश कर गए।
बदमाशों ने बैंक के भीतर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक बदमाश ने बैंक मैनेजर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया और लॉकर की चाबियों की जानकारी मांगी।

सोना और कैश कैसे लूटा गया

जानकारी के मुताबिक, बैंक में रखा गया सोना ग्राहकों द्वारा गिरवी रखा गया था, जिस पर लोन दिया गया था। यह सोना एक ही लॉकर में रखा गया था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया, करीब 15 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में बदमाशों ने कैश और सोने से भरे बैग को लूटा और मौके से फरार हो गए।

एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बैंक का मुआयना किया।

CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा

बैंक के सामने लगे एक दुकान के CCTV कैमरे में लुटेरों को भागते हुए देखा गया है। फुटेज में तीन आरोपी एक बाइक पर बैठकर फरार होते नजर आए, जबकि बाकी साथी पहले ही बाहर निकल चुके थे।

पुलिस कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री मौके पर पहुंचे और पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, डीजीपी कैलाश मकवाना और वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की निगरानी के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने आसपास के राज्यों छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से भी सहयोग मांगा है।

शुरुआती जांच में सामने आए तथ्य

• बैंक में घटना के समय कोई गार्ड मौजूद नहीं था
• बदमाशों ने एक फायर किया
• हेलमेट पहने एक आरोपी की पहचान संदिग्ध
• करीब 15 मिनट तक बैंक को बंधक बनाए रखा गया
• स्टाफ और ग्राहकों को एक जगह बैठाकर लूटा गया

सिंगरौली बैंक डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में गैस किल्लत पर बवाल, नाराज महिलाओं ने मंत्री राधा सिंह के काफिले को रोका

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें