CG News: छत्तीसगढ़ के बुलगा गांव में जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

CG News: छत्तीसगढ़ के बुलगा गांव में जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

CG News: छत्तीसगढ़ के बुलगा गांव में जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलगा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल कनेक्शन पहुंचाया गया है, जिससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

महिलाओं को मिली बड़ी राहत

पहले महिलाओं को पानी के लिए दूर-दराज जाना पड़ता था, लेकिन अब घर-आंगन में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है, ग्रामीण महिलाओं के अनुसार अब बचा हुआ समय खेती-किसानी और घरेलू कार्यों में उपयोग हो रहा है, जिससे जीवनशैली और आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध  पेयजल

ग्रामीणों ने जताया आभार

गांव की निवासी जीवंती बाई ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब जीवन पहले से कहीं अधिक आसान और सम्मानजनक हो गया है।

प्रशासन की सक्रिय भूमिका

जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वित प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के लक्ष्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के साथ-साथ जीवन स्तर सुधारने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की ‘चिन्हारी’ योजना से लोक कलाकारों को नई पहचान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें