Sidhi News: सीधी में गैस किल्लत पर बवाल, नाराज महिलाओं ने मंत्री राधा सिंह के काफिले को रोका
Sidhi News: सीधी जिले के पड़ेनिया स्थित प्रताप गैस एजेंसी पर घरेलू गैस की किल्लत से नाराज लोगों ने गुरुवार शाम राज्य मंत्री राधा सिंह के काफिले को रोककर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मंत्री के वाहन के सामने गैस सिलेंडर रख दिए, जिससे उनका काफिला करीब 10 मिनट तक मौके पर फंसा रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

15 दिनों से परेशान उपभोक्ता
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले 10 से 15 दिनों से उन्हें रसोई गैस नहीं मिल रही है। ओटीपी आने के बावजूद एजेंसी द्वारा सिलेंडर देने में लगातार देरी की जा रही है, जिससे घरों में भोजन का संकट खड़ा हो गया है।

वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो अगले दिन सामने आया, जिसमें महिलाएं मंत्री के काफिले के सामने विरोध करती नजर आ रही हैं। कुछ स्थानीय नेता भीड़ को समझाकर रास्ता खाली कराने की कोशिश करते दिखे।
मंत्री ने आरोपों से किया इनकार
राज्य मंत्री राधा सिंह ने हंगामे की बात को खारिज करते हुए कहा कि उनका काफिला केवल ट्रैफिक के कारण एक मिनट रुका था और कोई विरोध नहीं हुआ, एनएसयूआई प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस किल्लत और बढ़ते दामों से जनता परेशान है, लेकिन मंत्री ने प्रदर्शनकारी महिलाओं की समस्या सुनने की कोशिश नहीं की।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में अवैध शराब पर कार्रवाई सुस्त, 6 साल के आंकड़ों ने उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
