CG News: रायपुर में SBI कचहरी शाखा का नया अत्याधुनिक भवन शुरू, CM साय ने किया शुभारंभ
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (भारतीय स्टेट बैंक) की कचहरी शाखा के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।

ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से संचालित यह शाखा अब नए आधुनिक भवन में स्थानांतरित होकर ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। इससे बैंकिंग कार्य और अधिक तेज व सरल होंगे, नए परिसर में ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव मिलेगा। यह कदम डिजिटल बैंकिंग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैंकिंग व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और भारतीय स्टेट बैंक अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रहा है। उन्होंने बैंक के कार्यों की सराहना की, इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुद्धि, उप महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, प्रबंधक अनिल यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, कचहरी शाखा को अब पंडरी रोड स्थित आक्सीजोन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहकों को उन्नत बैंकिंग अनुभव मिलेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र, CM साय बोले – पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
