Sidhi News: सीधी जनसुनवाई में दिखा अलग नजारा: फरियादियों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर, अधिकारी मोबाइल में व्यस्त

Sidhi News: सीधी जनसुनवाई में दिखा अलग नजारा: फरियादियों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर, अधिकारी मोबाइल में व्यस्त

Sidhi News: सीधी जनसुनवाई में दिखा अलग नजारा: फरियादियों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर, अधिकारी मोबाइल में व्यस्त

Sidhi News: सीधी जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था का एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बन गया दृश्य सामने आया। एक ओर कलेक्टर विकास मिश्रा आम नागरिकों और फरियादियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए, वहीं दूसरी ओर कई अधिकारी और कर्मचारी कुर्सियों पर बैठे मोबाइल फोन चलाते दिखाई दिए।

फरियादियों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा ने औपचारिकता से हटकर आम लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और सीधे संवाद स्थापित किया। उनका यह व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशीलता और प्रशासनिक जवाबदेही का संदेश देता नजर आया। फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के सामने रखीं।

अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

जहां कलेक्टर लोगों के बीच मौजूद रहे, वहीं सभागार में उपस्थित कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर बैठे रहे। कुछ अधिकारी जनसुनवाई के दौरान मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिए। इस दृश्य को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही कि जब कलेक्टर स्वयं सक्रियता दिखा रहे थे, तब अन्य अधिकारियों की उदासीनता सवाल खड़े कर रही थी।

साइकिल से पहुंचे कलेक्टर

जनसुनवाई से पहले कलेक्टर विकास मिश्रा कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत सभागार तक साइकिल से पहुंचे। पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश देने वाले इस कदम की लोगों ने सराहना की, वहीं दूसरी ओर, अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए भी चारपहिया वाहनों का उपयोग करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद पहले ही अधिकारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की सलाह दे चुके हैं।

आईडी कार्ड नियम की भी अनदेखी

जनसुनवाई के दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों के गले में परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) भी नहीं दिखाई दिए। जबकि जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में परिचय-पत्र अनिवार्य रूप से धारण करने के निर्देश दिए गए हैं, मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित इस जनसुनवाई में सामने आए इन दृश्यों ने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। एक तरफ कलेक्टर की सादगी और सक्रियता की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: राज कपूर पुण्यतिथि विशेष: जब रीवा बना था शोमैन की शादी का गवाह, विंध्य नगरी से जुड़ा है कपूर परिवार का ऐतिहासिक नाता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें