Sidhi News: सीधी में कृषि-जन चौपाल में कलेक्टर विकास मिश्रा का बड़ा एक्शन, लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई
Sidhi News: सीधी जिले की ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित कृषि और जन चौपाल के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर मौके पर ही बड़ी कार्रवाई की, चौपाल के दौरान जब कलेक्टर ने उपस्थिति की जांच की, तो पटवारी अलका त्रिपाठी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

लापरवाही पर सख्त रुख
कलेक्टर ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जिम्मेदारी से काम करना अनिवार्य है, इसी दौरान बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर (JE) और कृषि विभाग के अधिकारी सुन्दरलाल रैदास की भी कार्यशैली पर सवाल उठे। दोनों को नोटिस जारी किया गया है और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
हैंडपंप कब्जे पर FIR के आदेश
चौपाल में ग्रामीणों ने कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सबसे प्रमुख मामला सरकारी हैंडपंप पर अवैध कब्जे का सामने आया।
इस पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए, इसके अलावा राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों पर सेल्समैन मुकेश सिंह की जांच सप्लाई विभाग को सौंपी गई है, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
“चौपाल दिखावा नहीं, जवाबदेही का मंच है”
कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन चौपाल केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रभावी माध्यम है, उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के मनगवां में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, शिकायतों के बाद पाइपलाइन जांच में जुटी नगर परिषद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
