Sidhi News: सीधी के कचहरिया गांव की नर्सरी में भीषण आग, फलदार और औषधीय पौधे पूरी तरह नष्ट
Sidhi News: सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत कचहरिया गांव स्थित एक नर्सरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग रात करीब 1 बजे भड़की और लगभग 4 घंटे तक धधकती रही।

हजारों पौधे जलकर राख
इस अग्निकांड में आम, अमरूद, सेब, पपीता और ड्रैगन फ्रूट जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ औषधीय और फूलों के पौधे भी पूरी तरह नष्ट हो गए। नर्सरी में मौजूद विभिन्न वनस्पतियां जलकर खाक हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
कर्मचारी ने किया बुझाने का प्रयास
नर्सरी कर्मचारी रामबहोर ने बताया कि आग लगने के समय वह सो रहे थे। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने अकेले ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।
दमकल ने पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी सचिन यादव के अनुसार, नर्सरी में सूखी पत्तियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली, जिससे आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 4 बजे आग पूरी तरह बुझाई गई।
यह भी पढ़ें : Rewa News: किडनी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, दूसरी किडनी पर कट लगाने का आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
