Sidhi News: सीधी में आदिवासी परिवार का बड़ा आरोप, संबल योजना की राशि के नाम पर दस्तावेज रखने का मामला पहुंचा थाने

Sidhi News: सीधी में आदिवासी परिवार का बड़ा आरोप, संबल योजना की राशि के नाम पर दस्तावेज रखने का मामला पहुंचा थाने

Sidhi News: सीधी में आदिवासी परिवार का बड़ा आरोप, संबल योजना की राशि के नाम पर दस्तावेज रखने का मामला पहुंचा थाने

Sidhi News: सीधी जिले की ग्राम पंचायत सतनरा से संबल योजना से जुड़ा एक मामला सामने आया है. यहां एक आदिवासी परिवार ने जनपद सदस्य के पति पर आर्थिक सहायता राशि की प्रक्रिया के दौरान बैंक से जुड़े दस्तावेज अपने पास रखने और धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुत्र की मौत के बाद मिली सहायता की उम्मीद

शिकायतकर्ता विनोद कोल के अनुसार, करीब सात महीने पहले उनके पुत्र विशाल कोल की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी. इसके बाद संबल योजना के तहत मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया गया. परिवार का कहना है कि इसी प्रक्रिया के दौरान संबंधित व्यक्ति ने पूरे मामले की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली.

बैंक दस्तावेज रखने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सहायता राशि की प्रक्रिया के नाम पर उनका बैंक खाता, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने पास रख ली गई. इतना ही नहीं, तीन खाली चेकों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए. परिवार का दावा है कि बार-बार मांगने के बावजूद एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज वापस नहीं किए गए.

धमकी देने का भी आरोप

परिवार का कहना है कि जब उन्होंने अपने दस्तावेज लौटाने की बात कही, तो उन्हें मना कर दिया गया. साथ ही फोन पर धमकी मिलने का भी आरोप लगाया गया है. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने जमोड़ी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की, जमोड़ी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवर पर हत्या का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ा मामला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें