Sidhi News: सीधी में 20 लाख की लागत से बना पुल पहली बारिश में क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Sidhi News: सीधी में 20 लाख की लागत से बना पुल पहली बारिश में क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Sidhi News: सीधी में 20 लाख की लागत से बना पुल पहली बारिश में क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Sidhi News: सीधी जिले के कुसमी जनपद की ग्राम पंचायत गुड़ुआधार में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. ठाड़ीपाथर से बरगडई जाने वाले मार्ग पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से बना पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और निर्माण कार्य की जांच की मांग तेज हो गई है.

पहली बारिश में बिगड़ी पुल की हालत

ग्रामीणों के अनुसार, पुल का निर्माण करीब एक माह पहले ही पूरा हुआ था. लेकिन बारिश शुरू होते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. गांव के लोगों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

600 ग्रामीण और 80 स्कूली बच्चे प्रभावित

पुल खराब होने के कारण करीब 600 ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. वहीं लगभग 80 स्कूली बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर फिसलन और पानी भर जाने से स्कूल बस गांव के अंदर तक नहीं पहुंच पा रही. ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को पैदल मुख्य सड़क तक छोड़ना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य में लापरवाही की ओर इशारा करता है. उनका कहना है कि अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके का निरीक्षण नहीं किया है. ग्रामीणों ने पुल और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

जांच के संकेत

जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल ग्रामीण जल्द मरम्मत और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में आदिवासी परिवार का बड़ा आरोप, संबल योजना की राशि के नाम पर दस्तावेज रखने का मामला पहुंचा थाने

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें