Sidhi News: सीधी में पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, प्रमुख सड़कें जलमग्न

Sidhi News: सीधी में पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, प्रमुख सड़कें जलमग्न

Sidhi News: सीधी में पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, प्रमुख सड़कें जलमग्न

Sidhi News: सीधी शहर में शनिवार सुबह हुई पहली बारिश ने नगर पालिका की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी. सुबह करीब 9 बजे हुई बारिश के बाद सम्राट चौराहा, गांधी चौराहा समेत कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं. जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान की चिंता सताने लगी.

मुख्य बाजार और सड़कें बनीं तालाब

बारिश के बाद शहर के कई व्यस्त इलाकों में पानी भर गया. सड़कें जलमग्न होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही ऐसी स्थिति बन जाना नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है.

नगर पालिका ने दिया सुधार का भरोसा

जलभराव की शिकायत मिलने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी मसूद अजहर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है और शहर की समस्याओं का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां-जहां से शिकायतें मिली हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

हर साल दोहराई जाती है समस्या

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में हर वर्ष पहली बारिश के साथ जलभराव की समस्या सामने आती है. उनका आरोप है कि इस बार भी तेज बारिश नहीं हुई, फिर भी मुख्य सड़कें पानी से भर गईं. इससे दुकानदारों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और आSidhi News: सीधी में पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, प्रमुख सड़कें जलमग्न
लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

स्थायी समाधान की मांग

शहरवासियों का कहना है कि केवल अस्थायी सफाई अभियान से समस्या का समाधान नहीं होगा. उन्होंने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने की मांग की है, ताकि आगामी बारिश के दौरान लोगों को बार-बार ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फर्जी नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी लग्जरी गाड़ियों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें