Sidhi News: सीधी में कैमूर पहाड़ से अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो लोग घायल
Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजमानी स्थित कैमूर पहाड़ में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। घुमावदार पहाड़ी मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित हुआ ट्रक
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे ट्रक कैमूर पहाड़ के घुमावदार मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे के समय ट्रक में चालक छोटे बहेलिया (49) और रिंकू चौरसिया सवार थे। खाई में गिरने के बाद दोनों वाहन के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में करनी पड़ी भारी मशक्कत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज सुनाई दी। खाई की गहराई और दुर्गम स्थान होने के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। क्षेत्र को सुरक्षित कर राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है, स्थानीय लोगों के अनुसार कैमूर पहाड़ का यह मार्ग लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां तीखे मोड़, खड़ी ढलान और गहरी खाइयों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
