MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत

MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत

MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। गुरुवार को चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिए। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मुकाबला खत्म हो गया और भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने इस तरह अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र दिखाया।

सुप्रीम कोर्ट में लंबित है मामला

इससे पहले कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने मामले की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। वहीं चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस की शिकायत पर कोई तत्काल फैसला नहीं लिया, जिससे भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी।

कांग्रेस के पास था पर्याप्त संख्या बल

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। पार्टी के पास उन्हें जीताने के लिए पर्याप्त संख्या बल भी था, लेकिन 9 जून को स्क्रूटनी के दौरान उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट दोनों के समक्ष चुनौती पेश की, कांग्रेस का आरोप है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पत्र को गैरकानूनी और पक्षपातपूर्ण तरीके से खारिज किया। पार्टी ने कोर्ट और चुनाव आयोग से परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने की मांग भी की थी, लेकिन राहत नहीं मिल सकी।

यह आपराधिक मामला नहीं

भाजपा नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन के चुनावी हलफनामे में तेलंगाना की एक अदालत से जुड़े मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन निरस्त कर दिया, कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि तेलंगाना में केवल एक नोटिस जारी हुआ था, कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं था। इसलिए इसकी जानकारी हलफनामे में देना अनिवार्य नहीं था। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ अन्याय बताया है।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

सुनवाई टलने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग अन्य राज्यों में हस्तक्षेप कर सकता है तो मध्य प्रदेश में फैसला क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया, भले ही भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हों, लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला अभी भी कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है।

यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत केस: जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, मेडिकल और डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी CBI

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें