Sidhi News: सीधी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित

Sidhi News: सीधी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित

Sidhi News: सीधी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित

Sidhi News: सीधी शहर के गांधी चौक पर मंगलवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

धरने से ट्रैफिक व्यवस्था हुई प्रभावित

धरना-प्रदर्शन के चलते गांधी चौक से पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, सब्जी मंडी और अस्पताल चौक को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया. साथ ही देश में हो रही घटनाओं के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

बिना अनुमति हुआ प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग, महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें