MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड: 4 आरोपियों की जमानत खारिज, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड: 4 आरोपियों की जमानत खारिज, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड: 4 आरोपियों की जमानत खारिज, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

MP News: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। शिलॉन्ग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इस फैसले के बाद सभी आरोपियों के लंबे समय तक जेल में रहने की संभावना बढ़ गई है।

कोर्ट ने खारिज किए सभी तर्क

आरोपियों ने अपनी याचिकाओं में समानता, ट्रायल में देरी और कानूनी प्रक्रिया का पालन न होने जैसे तर्क दिए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि गिरफ्तारी के कारण स्पष्ट नहीं बताए गए। लेकिन कोर्ट ने सभी दलीलों को खारिज कर दिया।

किन आधारों पर मांगी गई थी बेल

• राज कुशवाह: वकील ने दावा किया कि सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है, इसलिए समान भूमिका के आधार पर राज को भी राहत मिलनी चाहिए।
• विशाल सिंह चौहान: कहा गया कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था और केवल साजिश के शक में फंसाया गया है।
• आकाश सिंह राजपूत: लंबी हिरासत को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया।
• आनंद कुर्मी: ठोस सबूत न होने और समानता के आधार पर जमानत की मांग की गई।

90 गवाहों वाला बड़ा केस

इस मामले में कुल 90 गवाह हैं, जिनमें से अभी तक केवल 4 की ही गवाही हुई है। ऐसे में ट्रायल लंबा चलने की संभावना है, राज कुशवाह की यह दूसरी जमानत याचिका थी, जो खारिज हो गई। पहले भी कोर्ट ने उनकी याचिका को यह कहते हुए खारिज किया था कि उन्होंने सही जानकारी प्रस्तुत नहीं की थी।

सोनम रघुवंशी की जमानत पर संकट

इस मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को लेकर अब नया मोड़ आ गया है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी है। इस पर 12 मई को सुनवाई होगी, मेघालय सरकार का कहना है कि जांच में कोई कमी नहीं हुई है और पुलिस व SIT ने पूरी गंभीरता से काम किया है। सरकार ने हाईकोर्ट से सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दवाई लेने आए युवक ने चुराए मोबाइल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें