CG News: ठाकरे परिसर में फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

CG News: ठाकरे परिसर में फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

CG News: ठाकरे परिसर में फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

CG News: प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुरू किया गया सहयोग केंद्र एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, इस व्यवस्था के तहत प्रदेश के मंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार, ठाकरे परिसर में बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे.

पहले चरण में मिले सकारात्मक परिणाम

सहयोग केंद्र की शुरुआत पहली बार वर्ष 2024 में की गई थी, सीमित समय में ही मंत्रियों के समक्ष एक हजार से अधिक शिकायतें और मांगें सामने आईं, जिनमें से लगभग आधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, इस पहल ने सरकार और संगठन के बीच संवाद को मजबूत किया था.

ईटीवी भारत की खबर का असर, मंत्रियों का जनदर्शन फिर से शुरू, रायपुर भाजपा  प्रदेश कार्यालय में सुनेंगे समस्याएं

अक्टूबर में अल्पकालिक संचालन

पिछले वर्ष अक्टूबर माह में सहयोग केंद्र दोबारा शुरू किया गया था, लेकिन दीपावली पर्व के चलते यह पहल केवल दो सप्ताह ही चल सकी, कम समय में भी बड़ी संख्या में समस्याएं सामने आईं, जिससे इस व्यवस्था की आवश्यकता और प्रभावशीलता स्पष्ट हुई.

फरवरी में मंत्रियों का निर्धारित कार्यक्रम

अब फरवरी माह में सहयोग केंद्र फिर से शुरू किया जा रहा है, जिसमें मंत्रियों की उपस्थिति इस प्रकार रहेगी,
• 3 फरवरी: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, साथ में प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय
• 4 फरवरी: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, साथ में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी
• 5 फरवरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, साथ में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन
• 6 फरवरी: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, साथ में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू

Chhattisgarh News:भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से खुलेगा सहायता केंद्र,  मंत्री सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं - Help Center Will Open Again In Bjp  State Office, Ministers Will ...

कार्यकर्ताओं और जनता में नई उम्मीद

सहयोग केंद्र के पुनः शुभारंभ से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में नई उम्मीद जगी है, इससे लंबित जनसमस्याओं का तेजी से समाधान, सरकार और संगठन के बीच संवाद में मजबूती और जनता का भरोसा और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: बजट 2026 पर CM साय का बड़ा बयान, बोले – विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक केंद्रीय बजट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें