MP News: 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, मध्यप्रदेश के 8 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम
MP News: मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है. आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में प्रदेश के करीब 8 हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान 11 बड़े बैंकों के क्लर्क स्तर के कर्मचारी काम नहीं करेंगे. बैंककर्मियों की इस हड़ताल से ग्राहकों को लेन-देन और बैंकिंग से जुड़े दूसरे कामों में परेशानी हो सकती है.

देशभर के बैंक कर्मचारी होंगे शामिल
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है. इसमें देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे. संगठनों ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण की प्रक्रिया रोकने की मांग उठाई है.
इन 11 बड़े बैंकों में दिखेगा असर
हड़ताल का प्रभाव देश के 12 प्रमुख बैंकों में से 11 में देखने को मिल सकता है. इनमें पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं. एसआईबी के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे, हालांकि उनकी संख्या कम बताई जा रही है.

भोपाल में पहले ही कर चुके हैं प्रदर्शन
हड़ताल से पहले बैंक कर्मचारी देशभर में विरोध प्रदर्शन, बैज धारण और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में भोपाल में भी बैंककर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आईडीबीआई बैंक का निजीकरण केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका संबंध सार्वजनिक क्षेत्र, ग्राहकों, शेयरधारकों और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हितों से भी है.
निजीकरण को लेकर उठाए सवाल
बैंक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी नजीर कुरैशी, दीपक रतन शर्मा, गुणा शेखरन, वैभव गुप्ता, देवेंद्र खरे, एमएस जयशंकर और भगवान स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि जनता के धन से पुनर्निर्मित सार्वजनिक संस्थान को केवल बिक्री योग्य संपत्ति नहीं माना जाना चाहिए. उनका दावा है कि आईडीबीआई बैंक ने पिछले वित्त वर्ष में 9,500 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है. ऐसे में बैंक को किसी विदेशी कॉर्पोरेट के हाथों सौंपने के फैसले पर सवाल उठते हैं.
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज
बैंक कर्मचारी संगठनों ने सरकार से सवाल किया है कि मुनाफे में चल रहे बैंक को बेचने की जरूरत क्यों पड़ रही है. उनकी मांग है कि विनिवेश और बिक्री प्रक्रिया का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए. इसके साथ ही आगे की कार्रवाई से पहले स्वतंत्र जांच और मूल्यांकन कराया जाए तथा निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल रद्द की जाए. संगठनों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP News: संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, मध्यप्रदेश के 8 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम”