MP News: संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़

MP News: संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़

MP News: संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान उत्सव-2026 का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर संविधान की मूल भावना के साथ बार-बार खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान के मूल भाव को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया है. इसके अलावा 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का पाप भी कांग्रेस के सिर है.

MP संविधान दिवस: CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- 100 बार संविधान के  मूल भाव से हुआ खिलवाड़ - Haribhoomi

कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM का तंज

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के हाथों में संविधान की प्रति देखकर तंज कसते हुए कहा कि यह कहावत जैसी स्थिति है, ‘चलनी कहे सूप से कि देख तेरे में छेद है’. उन्होंने आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और 1988 के प्रेस अधिनियम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है. संविधान 1949 में अंगीकार हुआ था और 1950 में लागू किया गया.

धारा 370 और राम मंदिर का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने संविधान के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि लागू होने के एक साल बाद ही इसमें पहला संशोधन किया गया था. उन्होंने 1954 में संसद में चर्चा के बिना संशोधन किए जाने का भी आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने धारा 370 हटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं. उन्होंने संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के चित्र सहित ऐतिहासिक तथ्यों पर भी चर्चा की आवश्यकता बताई.

MP News: संविधान दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव बोले - 'कांग्रेस ने 100 बार  संविधान के मूल भाव से की छेड़छाड़' | On Constitution Day, CM Dr. Mohan Yadav  stated, "The

विजयवर्गीय बोले, संविधान अराजकता की अनुमति नहीं देता

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति जरूरी है, लेकिन संविधान सड़क पर अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देता. उन्होंने कहा कि चौराहे पर संवाद की चुनौती देने वाले लोग संसद और विधानसभा में चर्चा से बचते हैं. विजयवर्गीय ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में संविधान की आत्मा की हत्या हुई थी, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन कर दिया.

विधानसभा अध्यक्ष ने की अपील

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान हमें आसानी से नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे पूर्वजों का संघर्ष और बलिदान है. स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई. उन्होंने कहा कि नागरिकों में अधिकार पाने की इच्छा तो दिखाई देती है, लेकिन कर्तव्यों के पालन में कमी नजर आती है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया.

संविधान गैलरी का उद्घाटन और विशेषांक का विमोचन

संविधान उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा परिसर में संविधान गैलरी का उद्घाटन किया. सेंट्रल हॉल में संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा के समूह चित्रों और मध्यप्रदेश की विभूतियों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी शुरू की गई. इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ और विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘विधायिनी’ के संविधान विशेषांक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान के मूल्य किताबों और न्यायालयों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि आम लोगों तक पहुंचने चाहिए. समारोह में संविधान निर्माण में योगदान देने वाली मध्यप्रदेश की विभूतियों को भी याद किया गया और संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले चित्रकार स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के बेटे को सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों को मिलेंगे भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और गुलाबी चपाती

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़”

Leave a Comment

और पढ़ें