CG News: नारायणपुर–कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया जायजा

CG News: नारायणपुर–कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया जायजा

CG News: नारायणपुर–कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया जायजा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर–कोंडागांव के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि, निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बस्तर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

डबल इंजन सरकार के तहत बस्तर अंचल के विकास को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी (NH-130D) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, यह मार्ग कोंडागांव से नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा के नेलांगुर तक जाता है और आगे चलकर महाराष्ट्र में आलापल्ली के पास NH-353D से जुड़ता है, इस सड़क के बनने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ेगा.

नारायणपुर-कोंडागांव निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री साय ने  किया निरीक्षण,कहा-सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय ...

छत्तीसगढ़ में 122 किलोमीटर का हिस्सा

NH-130D की कुल लंबाई लगभग 195 किलोमीटर है, जिसमें से करीब 122 किलोमीटर हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य में आता है,
• कोंडागांव से नारायणपुर: लगभग 50 किमी
• नारायणपुर से कुतुल: लगभग 50 किमी
• कुतुल से नेलांगुर (महाराष्ट्र सीमा): लगभग 21.5 किमी
इस मार्ग के पूर्ण होने से बस्तर को महाराष्ट्र से सीधा, सुरक्षित और मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन होगा आसान

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुगम आवागमन, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, व्यापार और पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी, स्थानीय लोगों को रोजगार और विकास के नए अवसर भी मिलेंगे.

प्रधानमंत्री के सहयोग से मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से इस परियोजना के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित हिस्से के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस और निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति मिल सकी.

“यह सड़क नहीं, विकास का मार्ग है” – CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, NH-130D केवल एक सड़क नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है, यह परियोजना क्षेत्र में विश्वास, निवेश और विकास को नई दिशा देगी और बस्तर को मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ेगी.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए अहम निर्देश 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें