CG News: माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प 2026, त्रिवेणी संगम पर धर्म–आस्था का महासमागम
CG News: छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से विख्यात राजिम में एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति का विराट संगम देखने को मिलेगा, माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा, इस वर्ष भी कुंभ कल्प का आयोजन नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में संपन्न होगा.
राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
राजिम कुंभ कल्प 2026 का शुभारंभ 1 फरवरी (माघ पूर्णिमा) को राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से होगा, उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे, कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता
इस आयोजन में गरियाबंद, राजिम, गोबरा-नवापारा, फिंगेश्वर, मगरलोड और कोपरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की विशेष सहभागिता रहेगी, जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के समन्वय से आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनाया जाएगा.
संत-महात्माओं का दिव्य समागम
राजिम कुंभ कल्प के शुभारंभ अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का आगमन होगा, प्रमुख संतों में दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ, महंत रामसुंदर दास, स्वामी राजीव लोचन दास, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन सहित अनेक संत शामिल होंगे.

महानदी आरती और सांस्कृतिक संध्या
कुंभ कल्प के दौरान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा, इसके अलावा शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 7 बजे से मुख्य मंच पर विविध आयोजन होंगे,
विशेष आकर्षण के रूप में 9 से 11 फरवरी तक पंडोखर सरकार संत गुरूशरण जी महाराज का सत्संग दरबार आयोजित होगा, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा.
छत्तीसगढ़ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा राजिम कुंभ कल्प 2026 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर–कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया जायजा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










