MP News: मैहर स्कूल निर्माण घोटाला, 4.37 करोड़ के गबन का खुलासा, FIR के आदेश

MP News: मैहर स्कूल निर्माण घोटाला, 4.37 करोड़ के गबन का खुलासा, FIR के आदेश

MP News: मैहर स्कूल निर्माण घोटाला, 4.37 करोड़ के गबन का खुलासा, FIR के आदेश

MP News: मैहर जिले के रामनगर अनुभाग की शासकीय स्कूलों में कराए गए लघु निर्माण कार्यों में 4.37 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का खुलासा हुआ है। जांच के बाद तीन निजी फर्मों पर एफआईआर के आदेश हुए हैं और उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

स्कूलों के निर्माण कार्यों में करोड़ों का घोटाला उजागर

मैहर जिले के रामनगर अनुभाग क्षेत्र की हायर सेकेंडरी और हाईस्कूलों में कराए गए लघु निर्माण कार्यों में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कलेक्टर मैहर द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में 4 करोड़ 37 लाख 89 हजार 420 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। जांच में पाया गया कि शासकीय राशि का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किए गए, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

तीन निजी फर्मों पर एफआईआर

जांच पूरी होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सतना ने पत्र क्रमांक 2440/सतर्कता/भवन/2026 दिनांक 4 फरवरी 2026 के माध्यम से पुलिस अधीक्षक मैहर को तीन निजी फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोपित फर्मों में श्री महाकाल ट्रेडर्स (प्रो. शुभम नायक), रुद्र इंटरप्राइजेज (प्रो. संजीव रजक) और वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मटेरियल सप्लायर (प्रो. लकी) शामिल हैं। अनुविभागीय दंडाधिकारी रामनगर के निर्देश पर संबंधित बैंकों को फर्मों के खातों से किसी भी प्रकार की राशि निकासी पर पूर्ण रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।

 नौ कर्मचारी निलंबित

घोटाले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई है। अब तक 9 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है, जिनमें प्राचार्य, बीईओ और लिपिक शामिल हैं। गुरुवार को तीन और प्राचार्यों को सस्पेंड किया गया, जबकि 7 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। आरोपित फर्मों के बैंक खाते सतना और भोपाल के विभिन्न बैंकों में पाए गए हैं, जिनमें सरकारी भुगतान किया गया था। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े: MP News: मैहर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, जमीन के लिए नाती निकला हत्यारा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें