CG News: मुख्यमंत्री साय करेंगे रायपुर के ‘ज्ञानोदय हब’ का उद्घाटन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
CG News: राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र में आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग विकास विभाग द्वारा निर्मित ‘ज्ञानोदय हब’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, इस हब का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करना है.
कमजोर वर्गों को मिलेगा लाभ
ज्ञानोदय हब के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.

पुराने छात्रावासों की जगह बनेंगे आधुनिक भवन
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ज्ञानोदय हब सहित विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया, उन्होंने कालीबाड़ी और पेंशनबाड़ा स्थित पुराने हॉस्टलों के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार-चार मंजिला नए हॉस्टल भवन निर्माण के निर्देश दिए.
हजार विद्यार्थियों के लिए आवास सुविधा
सड्डू और डूंडा में निर्मित पांच नए हॉस्टल भवनों का भी निरीक्षण किया गया, इन हॉस्टलों में लगभग 1000 विद्यार्थियों के आवास की सुविधा विकसित की गई है, सड्डू परिसर करीब 18 एकड़ और डूंडा परिसर 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है.

UPSC से मेडिकल तक कोचिंग की व्यवस्था
प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि, हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेस, एनडीए, क्लैट, नेट, स्लेट, पीएमटी, पीटी, आईआईटी, मेडिकल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाएगी, निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक आर.एस. भोई, कार्यपालन अभियंता त्रिदीप चक्रवर्ती, सहायक आयुक्त शरदचंद्र शुक्ला सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
35 करोड़ से बनेगा आधुनिक हॉस्टल
नवनिर्मित हॉस्टलों में एकलव्य ड्रॉपर छात्रों के लिए कोचिंग हेतु 500 सीटें, ओबीसी बालक-बालिकाओं के लिए 100-100 सीटें और अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिए व्यवसायिक शिक्षा, शोध एवं उच्च शिक्षा हेतु 250 सीटें निर्धारित की गई हैं, इन हॉस्टलों की कुल लागत 35 करोड़ 30 लाख 64 हजार रुपये है.
यह भी पढ़ें : CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, सुरक्षा से लेकर विकास तक होगी अहम चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










