CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, 10 महीनों में 5 लाख आवास बनाकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस में 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण हुआ.
जमीनी स्तर पर दिखी प्रशासनिक सक्रियता
इस रिकॉर्ड उपलब्धि में जिलों की सक्रिय भागीदारी अहम रही, बिलासपुर जिले में 29,235, महासमुंद में 27,224, बलरामपुर में 27,012, कोरबा में 26,839 और रायगढ़ में 26,707 आवासों का निर्माण हुआ, वहीं मस्तूरी, आरंग, डभरा, बिल्हा, पाली और जैजैपुर जनपद पंचायतों ने 7,500 से अधिक आवास बनाकर उल्लेखनीय योगदान दिया.

हजारों महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सराहनीय रही, निर्माण सामग्री की आपूर्ति से जुड़कर 8,000 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में आत्मनिर्भर बनीं, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिली.
महिलाओं और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला प्रशिक्षण
आवास निर्माण के साथ-साथ 6,000 से अधिक हितग्राहियों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया, इनमें 960 महिलाएं और 292 आत्मसमर्पित नक्सली शामिल हैं, इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े, बल्कि पुनर्वास और सामाजिक समावेश को भी बढ़ावा मिला.
स्थायी आजीविका की दिशा में कदम
प्रधानमंत्री आवास योजना को आजीविका से जोड़ते हुए हितग्राहियों की निजी भूमि पर महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं, वर्तमान में प्रदेश में 10,000 से अधिक आजीविका डबरियों का निर्माण प्रगतिशील है, जिससे स्थायी रोजगार और आय के साधन विकसित हो रहे हैं.
सम्मान और भविष्य की नींव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, 5 लाख आवासों का निर्माण छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक क्षमता और प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है, आवास के साथ आजीविका, कौशल प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण को जोड़कर इस योजना को समग्र विकास का मॉडल बनाया गया है.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय करेंगे रायपुर के ‘ज्ञानोदय हब’ का उद्घाटन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










