MP News: एमपी सरकार ने शुरू किया गेहूं पंजीयन, MSP पर उठे सवाल

MP News: एमपी सरकार ने शुरू किया गेहूं पंजीयन, MSP पर उठे सवाल

MP News: एमपी सरकार ने शुरू किया गेहूं पंजीयन, MSP पर उठे सवाल

MP News: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। 7 मार्च तक पंजीयन होगा। कांग्रेस ने भुगतान और मूल्य को लेकर सवाल उठाए, वहीं बीजेपी ने सरकार को किसान हितैषी बताया।

समर्थन मूल्य पर गेहूं पंजीयन शुरू

मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। वर्ष 2026-27 के लिए तय इस प्रक्रिया में किसान 7 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में कुल 3186 पंजीयन केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर पंजीयन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।

कहां-कहां होंगे पंजीयन

किसान ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों, तहसील कार्यालयों में बने सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गेहूं खरीदी के बदले 2585 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य दिया जाएगा, जिससे उन्हें फसल का उचित लाभ मिल सके।

सियासत गरमाई, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

गेहूं खरीदी को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजीयन शुरू करना अच्छी बात है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल किसानों को समय पर भुगतान मिलने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि लागत के मुताबिक किसानों को दाम नहीं मिल रहा और सरकार को अपने वादे निभाने चाहिए।

वहीं बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान हितैषी है और “खुशहाल अन्नदाता” सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को पूरा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में मनरेगा घोटाले का खुलासा,स्कूल में हाजिरी, खाते में राशि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें