Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत के बाद प्रशासन सख्त, SGMH समेत तीन अस्पतालों में अधिकारियों की निगरानी
Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर मामला लगातार गंभीर बना हुआ है. बेटी की मौत से आहत उनके पिता सिरमौर चौराहा पर आमरण अनशन पर बैठे हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. उन्हें मनाने के लिए कलेक्टर, एसपी और डिप्टी सीएम स्तर से भी प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन पिता ने अपना अनशन समाप्त नहीं किया है.
![]()
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
मामले को लेकर कलेक्टर ने कल्पना मिश्रा की मौत से जुड़े घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. कलेक्टर ने अनशन पर बैठे पिता से मुलाकात कर उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर कायम रहे. इस बीच संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और जीएमएच में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन ने अस्पतालों की निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है.

अधिकारियों की टीम करेगी अस्पतालों का निरीक्षण
प्रशासन ने तीनों अस्पतालों में नियमित निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय की है. इसमें IAS अधिकारियों से लेकर SDM और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग दिन अस्पताल जाकर निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है. अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निरीक्षण रिपोर्ट तथ्यों के साथ कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी. इसका उद्देश्य अस्पतालों में किसी भी तरह की गंभीर लापरवाही या अव्यवस्था की स्थिति पर नजर रखना है.
3 सितंबर से लागू है निरीक्षण का आदेश
कलेक्टर की ओर से 3 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया था. आदेश के अनुसार निर्धारित दिन संबंधित अधिकारियों को अस्पतालों का निरीक्षण करना था. हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक अब तक केवल SDM स्तर के अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया है, जबकि अन्य अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इससे प्रशासन द्वारा जारी निगरानी व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा शुरू हो गई है.
इन अधिकारियों की तय की गई है ड्यूटी
अस्पताल निरीक्षण के लिए जारी व्यवस्था के अनुसार सोमवार को अनुराग तिवारी, SDM हुजूर, मंगलवार को जीतेन्द्र तिवारी, डिप्टी कलेक्टर, बुधवार को सपना त्रिपाठी, ADM, गुरुवार को सृष्टि देशमुख गोड़ा, CEO जिला पंचायत, शुक्रवार को अक्षत जैन, आयुक्त नगर निगम और शनिवार को सुधीर कुमार बैक, संयुक्त कलेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है. अब देखना होगा कि यह निगरानी व्यवस्था अस्पतालों की व्यवस्थाओं में कितना सुधार ला पाती है और मरीजों व उनके परिजनों की शिकायतों पर प्रशासन कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में अर्चना गुप्ता की हालत बिगड़ी, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
