Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा मौत पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत का मामला अब सियासी विवाद का रूप ले चुका है, रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को पार कर बंगले के परिसर तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया.
कांग्रेस के विरोध के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
कांग्रेस के प्रदर्शन और उपमुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध की घटना के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए, भाजपा नेताओं का कहना है कि किसी भी मुद्दे पर विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन जनप्रतिनिधि के आवास में प्रवेश करना और सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ना स्वीकार नहीं किया जा सकता.
भाजपा बोली, मौत के मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है, भाजपा भी चाहती है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को जांच के नतीजे का इंतजार करना चाहिए.
परिजन कार्रवाई की मांग पर अब भी अड़े
वहीं कल्पना मिश्रा के परिवार का विरोध लगातार जारी है, परिजन जिम्मेदार डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, परिवार की ओर से धरना देकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है, परिजनों का कहना है कि उन्हें पूरे मामले में स्पष्ट जवाब और न्याय चाहिए, जिसके चलते यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है.
रीवा पहुंचने से बढ़ा सियासी तापमान
मामले को सोमवार को उस समय और राजनीतिक धार मिल गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रीवा पहुंचे और जयस्तंभ चौराहे पर चल रहे कांग्रेस के धरने में शामिल हुए, उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की, अब एक तरफ कांग्रेस कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत को लेकर सरकार को घेर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के आंदोलन के तरीके पर पलटवार कर रही है, ऐसे में यह मामला रीवा की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: UPSC CDS में 24वीं रैंक हासिल कर आयुषी वर्मा बनीं लेफ्टिनेंट, रीवा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

