Rewa News: रीवा में खुशियों के पहले मातम, बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत

Rewa News: रीवा में खुशियों के पहले मातम, बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत

Rewa News: रीवा में खुशियों के पहले मातम, बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत

Rewa News: रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है|

शादी का न्योता देने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार रीवा के कोष्टा के समीप हुए यह दर्दनाक घटना जिसमे बाइक सवार भगवत विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ बेटे की शादी का पहला निमंत्रण चिरहुला नाथ स्वामी को देने जा रहे थे। तभी रायपुर तरफ से अचानक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलते ही पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीनो मृत की पहचान भगवत, शिवम,और शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है| पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:Mauganj News: एक महीने से सार्वजनिक जीवन से दूर मऊगंज विधायक, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें