CG News: होली 2026: छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, SECR चलाएगा 2 होली स्पेशल ट्रेनें

CG News: होली 2026: छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, SECR चलाएगा 2 होली स्पेशल ट्रेनें

CG News: होली 2026: छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, SECR चलाएगा 2 होली स्पेशल ट्रेनें

CG News: होली 2026 के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अहम निर्णय लिया है, छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया–छपरा रूट पर 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है.

रायपुर, दुर्ग समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को लाभ

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, होली के दौरान लंबी प्रतीक्षा सूची और भीड़ की समस्या से निजात मिलेगी.

होली स्पेशल ट्रेन संख्या 08863/08864 का शेड्यूल

• गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया से 01 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे रवाना होकर 03 मार्च को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी,
• वापसी गाड़ी 08864 छपरा से 03 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे रवाना होकर 04 मार्च को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

Holi Special Train List 2026: रेलवे चलाएगा 1410 होली स्पेशल ट्रेनें, किन  रूट्स पर यात्रियों को मिलेगा फायदा? | Holi Special Train List 2026 Indian  Railways Run 1410 Special Train Check Route ...

होली स्पेशल ट्रेन संख्या 08865/08866 का शेड्यूल

• गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया से 02 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे रवाना होकर 04 मार्च को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी,
• वापसी गाड़ी 08866 छपरा से 04 मार्च को सुबह 4:45 बजे रवाना होकर 05 मार्च को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.
रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी समान रहेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इन होली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, ओड़िहार, गाजीपुर, बलिया, रेवती, बकुलहा और छपरा में होगा.

यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

रेलवे के इस निर्णय से होली के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा मिलेगी, भीड़ और लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि, वे समय रहते टिकट बुक कर लें और यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर पंडुम 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, बोलीं – शांति और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें