CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब हर महीने व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब हर महीने व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब हर महीने व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

CG News: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की गई है, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के अनुसार अब बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर PDF फॉर्मेट में भेजा जाएगा.

बिल डाउनलोड और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

व्हाट्सएप पर मिलने वाले बिजली बिल को उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे, बिल के साथ ही ऑनलाइन भुगतान का लिंक भी उपलब्ध रहेगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी.

CG News: अब वॉट्सऐप पर दर्ज होगी बिजली की शिकायत, 64 लाख उपभोक्ता उठा  सकेंगे लाभ

कितने उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, इनमें से करीब 40 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं, जबकि लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, CSPDCL चरणबद्ध तरीके से इन उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी.

ऑफिशियल ब्लू टिक से आएगा मैसेज

बिजली बिल का संदेश कंपनी की आधिकारिक और वेरिफाइड व्हाट्सएप आईडी से भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा, संदेश में आधिकारिक मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा, ताकि उपभोक्ता फर्जी मैसेज से सतर्क रह सकें.

मीटर रीडिंग के साथ तुरंत मिलेगा बिल

जैसे ही मीटर रीडिंग दर्ज की जाएगी, उपभोक्ता को पूरा बिजली बिल PDF फॉर्मेट में व्हाट्सएप पर मिल जाएगा, यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी, उपभोक्ता मोर बिजली एप में जाकर अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं.

व्हाट्सएप नंबर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

यदि उपभोक्ता का व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो वे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके या मोर बिजली एप के माध्यम से अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिजली बिल भुगतान की जानकारी देनी होगी.

अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

CSPDCL के प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि, वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बिजली बिल से जुड़ी जानकारी भी तुरंत और सुरक्षित रूप से उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय संस्कृति को बताया देश की धरोहर, बोलीं – बस्तर घर जैसा लगता है

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें