CG News: धमतरी में बनेगी 500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा लाइब्रेरी, विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का नया केंद्र
CG News: धमतरी जिले में शिक्षा और ज्ञान आधारित विकास को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नालंदा परिसर सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन को 250 सीटर से बढ़ाकर 500 सीटर करने की स्वीकृति प्रदान की है, यह बहुमंजिला और अत्याधुनिक लाइब्रेरी करीब 11 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगी.
परियोजना का स्वरूप
पूर्व में हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 250 सीटर लाइब्रेरी को अब विस्तार देकर 500 सीटर के भव्य नालंदा परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा,
यह परियोजना 0.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनेगी और इसमें शामिल होंगे,
• ग्राउंड, फर्स्ट, सेकंड और टावर फ्लोर
• 13 पैसेंजर क्षमता की लिफ्ट
• 70 यूनिट एयर कंडीशनिंग सिस्टम
• सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाल और गार्ड रूम
• भव्य प्रवेश द्वार और सुव्यवस्थित परिसर
सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं
लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए
• फायर फाइटिंग सिस्टम
• CCTV कैमरे
• सोलर पैनल
• नॉन एसओआर मद में आधुनिक फर्नीचर, पुस्तकें और टेंसाइल रूफ
जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
डिजिटल और ई-लाइब्रेरी सुविधा
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि, नालंदा परिसर में विद्यार्थियों के लिए शांत, अनुशासित और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा,
यहां सुविधाओं में शामिल होंगी
• डिजिटल संसाधन और ई-लाइब्रेरी
• वाईफाई कनेक्टिविटी
• पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
• वातानुकूलित अध्ययन कक्ष
• आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था
यह केंद्र राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आदर्श साबित होगा.
शासन-प्रशासन का सहयोग
महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, राज्य सरकार के सहयोग से धमतरी निरंतर विकास और सुशासन की ओर अग्रसर है, कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को एक बेहतर और प्रेरणादायक अध्ययन स्थल मिल सके.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब हर महीने व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










