CG News: भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान: 2026-27 में छत्तीसगढ़ को ₹7,470 करोड़, रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

CG News: भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान: 2026-27 में छत्तीसगढ़ को ₹7,470 करोड़, रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

CG News: भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान: 2026-27 में छत्तीसगढ़ को ₹7,470 करोड़, रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को ₹7,470 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, इस बजट का उपयोग रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्री सुविधाओं के विस्तार, माल ढुलाई क्षमता सुधार और रेल सुरक्षा को सुदृढ़ करने में किया जाएगा.

राज्य में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाएं

बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन परियोजना

• लंबाई: 206 किलोमीटर
• लागत: ₹2,135.34 करोड़
• प्रगति: 175 किमी से अधिक लाइन का कार्य पूर्ण
• लाभ: परिचालन क्षमता और ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी

Indian Railway: छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, रायगढ़ में बनेंगे 2 नए रेलवे  स्टेशन, डबल रेल लाइन को मंजूरी

बिलासपुर–नागपुर रेल खंड चौथी लाइन

• बिलासपुर से गोंदिया तक विभिन्न सेक्शन में कार्य प्रगति पर
• माल और यात्री ट्रैफिक को मिलेगी राहत

दल्लीराझरा–रावघाट नई रेल लाइन

• लंबाई: 95 किलोमीटर
• लागत: ₹16,275.56 करोड़
• प्रगति: 77.35 किमी लाइन पूरी
• लाभ: दुर्गम और आदिवासी क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी

खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा रेल लाइन

• लंबाई: 278 किलोमीटर
• अनुमानित लागत: ₹7,854 करोड़
• महत्व: राजधानी और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधी रेल सुविधा

सरदेगा–भालूमाड़ा नई रेल लाइन

• लंबाई: 37.24 किलोमीटर
• लागत: ₹1,282 करोड़
• लाभ: खनिज परिवहन और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत

रावघाट–जगदलपुर रेल लाइन

• लंबाई: 140 किलोमीटर
• लागत: ₹3,513 करोड़
• महत्व: बस्तर अंचल के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा

यात्री सुविधाओं में बड़ा विस्तार

अमृत स्टेशन योजना
• छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास
आधुनिक ट्रेन सेवाएं
• वंदे भारत एक्सप्रेस
o बिलासपुर–नागपुर
o दुर्ग–विशाखापट्टनम
• अमृत भारत एक्सप्रेस
o ब्रह्मपुर (ओडिशा) – उधना (सूरत)

रेल नेटवर्क का समग्र विकास

• पिछले 10–11 वर्षों में बड़े पैमाने पर नई रेल पटरियों का निर्माण
• संपूर्ण रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण
• 170 से अधिक फ्लाईओवर और अंडरपास तैयार
• कुल 1,083 परियोजनाएं स्वीकृत, जिनमें 845 पर कार्य जारी

राज्य के विकास को मिलेगी गति

इन रेल परियोजनाओं से
• औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा
• दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी
• रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास में तेजी
• छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क में मजबूत पहचान
रेल बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ के लिए विकास, कनेक्टिविटी और भविष्य की आधारशिला साबित होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की अहम बैठक, 1006 परियोजनाओं को मिली फॉर्मल स्वीकृति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें