CG News: 31 मार्च मिशन पर केंद्रित रणनीति, रायपुर में गृहमंत्री अमित शाह की हाईलेवल बैठक शुरू
CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर स्थित मेफेयर होटल में नक्सलवाद पर एक महत्वपूर्ण हाईलेवल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, इस बैठक को दो चरणों में आयोजित किया गया है, जिसमें पहले चरण में सुरक्षा एजेंसियों के इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा की जा रही है, जबकि दूसरे चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी.
सीएम और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विभिन्न राज्यों के डीजीपी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और गृह विभाग के उच्च अधिकारी शामिल हुए हैं, सभी एजेंसियां मिलकर नक्सलवाद के खिलाफ आगामी अभियान की रणनीति तय कर रही हैं.

डेडलाइन से पहले अहम समीक्षा
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य तय किया है, इस समयसीमा को पूरा करने के लिए अब लगभग 51 दिन ही शेष हैं, ऐसे में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसे अंतिम बड़ी रणनीतिक समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.
पंडुम महोत्सव में भी होंगे शामिल
अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, माना जा रहा है कि, इस बैठक के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान और तेज किए जा सकते हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.
यह भी पढ़ें : CG News: भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान: 2026-27 में छत्तीसगढ़ को ₹7,470 करोड़, रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










