CG News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रायपुर में किया केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता
CG News: केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री माननीय मनोहर लाल ने कहा कि, केंद्रीय बजट नवाचार, समावेशी विकास और दीर्घकालिक योजनाओं का ऐसा दस्तावेज है, जो विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा, वे यह बयान 08 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दे रहे थे.
विकास रूपरेखा और प्रमुख प्राथमिकताएं
मंत्री ने बताया कि, इस बजट में आगामी 25 वर्षों के लिए देश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है, बजट में रोजगार सृजन, ऊर्जा क्षेत्र का विस्तार, आवासीय सुविधाएं और शहरी विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है.
कर्तव्य भवन में तैयार हुआ ऐतिहासिक बजट
मनोहर लाल ने कहा कि, यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो प्रशासनिक सुधार और पारदर्शी शासन व्यवस्था का प्रतीक है, उन्होंने बताया कि, यह बदलाव नए भारत की कार्यसंस्कृति को उजागर करता है.
![]()
16वें वित्त आयोग से राज्यों को लाभ
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को शामिल किया गया है, जिससे राज्यों को अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, इससे छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है.
ऊर्जा, आवास और शहरी विकास पर विशेष फोकस
मंत्री ने विश्वास जताया कि, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास और अधोसंरचना के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और शहरी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी.
छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र प्रतिबद्ध
मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, राज्य के विकास से जुड़ी हर आवश्यकता को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा.
प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय, बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, न्यू सर्किट हाउस में मीडिया से किया संवाद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










