CG News: बस्तर पण्डुम का भव्य समापन समारोह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि

CG News: बस्तर पण्डुम का भव्य समापन समारोह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि

CG News: बस्तर पण्डुम का भव्य समापन समारोह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि

CG News: बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी 2026 को ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित किया गया, इस समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर शामिल हुए.

मुख्यमंत्री साय ने की अध्यक्षता

समापन समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की, आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे.

बस्तर पंडुम के मंच पर अमित शाह के साथ सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौजूद रहे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ के ध्येय वाक्य के साथ मनाए जाने वाले बस्तर पण्डुम ने बस्तर अंचल की मिट्टी की खुशबू, लोक परंपराओं और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया.

लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजन

समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे लालबाग मैदान, जगदलपुर में हुआ, इस दौरान बस्तर की संस्कृति, कला और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिली.

केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे, इसके अतिरिक्त संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित राज्य के कई मंत्री भी मौजूद थे.

जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के समापन समारोह में अमित शाह शामिल हुए। - Dainik Bhaskar

सांसद, विधायक और महापौर की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग, विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और महापौर संजय पांडे ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.

संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रदर्शन

समापन समारोह में बस्तर की पारंपरिक नृत्य, लोक संगीत, हस्तशिल्प और जनजातीय परंपराओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया, इस आयोजन ने बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया और उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर के आबकारी भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें